जमशेदपुर, मई 25 -- शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जमशेदपुर में जल्द ही 106 अर्बन सहिया की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार से इन पदों पर नियुक्ति की अनुमति मिलने के बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को इस संबंध में बैठक भी आयोजित की गई। बता दें कि जिले में कुल 2365 सहिया पद स्वीकृत हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र के 240 पद हैं। अब इनमें 106 पद और बढ़ाए गए हैं। चयन की प्रक्रिया में प्रारंभिक स्तर पर महिला आरोग्य समिति चयन करती है। इन 106 पदों में से 66 पदों की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है, जबकि शेष 40 पदों के लिए सिविल सर्जन कार्यालय की टीम वेरिफिकेशन के लिए जाएगी। पूर्वी सिंहभूम जिले के उन सभी क्षेत्रों में जहां सहिया नहीं हैं, वहां 10 दिनों के अ...