समस्तीपुर, मई 25 -- रोसड़ा। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ संदीप कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में वन-वे ट्रैफिक एवं नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

नई ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नई ट्रैफिक व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई। एसडीओ ने इंस्पेक्टर को जल्द से जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि शहर में शीघ्र ही वन-वे ट्रैफिक और नो-एंट्री व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

भारी वाहनों के लिए समय निर्धारित नई व्यवस्था के तहत भारी वाहनों के प्रवेश के लिए निर्धारित समय तय किया ज...