फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- फर्रुखाबाद। गर्मी शुरू होने से पहले उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था दिए जाने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में जर्जर पोलों को बदलवाए जाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। लगभग 200 पोलों को लगाए जाने का टेंडर डाले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।शहरी क्षेत्र में ठंडी सड़क, लकूला, पांचालघाट, जसमई समेत आठ उपकेंद्र संचालित हैं। शहर के मोहल्ला अंगूरीबाग, बिर्राबाग, अमेठी कोहना, छावनी, डिग्गीताल, घोड़ा नखास, सूफी खां, हाता मिंडू खां, नाला मछरट्टा व अढ़तियान समेत अधिकतर मोहल्लों में जर्जर बिजली के पोल लगे हुए हैं। आए दिन इसकी शिकायतें बिजली विभाग को मिलती हैं। गर्मी से पहले इन जर्जर पोलों को बदलवाए जाने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। एसडीएम प्रथम व एसडीओ द्वितीय के क्षेत्र में पड़ने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.