शहर में जलभराव रोकने को कसी कमर, पहुंची टीम
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- शहरवासियों को लंबे समय से परेशान कर रही जलभराव की विकराल समस्या से अब स्थायी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। डीएम अंजनी कुमार सिंह के आदेश पर सिंचाई विभाग की टीम शहर में सक्रिय हो गई है और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की पहल पर सिंचाई विभाग, जल निगम एवं संबंधित निर्माण एजेंसियों की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न जलनिकासी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राम बहादुर, जल निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार और अवर अभियंता निशांत आर्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- जलजमाव से निपटने के लिए डीएम सख्त, मई के अंत तक नाला निर्माण पूरा करने दिया निर्देश टीम ने शिव मंदिर कॉरिडोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.