शहर में जलजमाव की स्थायी समस्या का मुद्दा विधानसभा में गूंजा
भागलपुर, जुलाई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की वर्षों पुरानी जलजमाव की गंभीर समस्या को भागलपुर के विधायक रोहित पांडेय ने बिहार विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रमुखता से उठाया। नगर विधायक ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि शहर की जल निकासी का मुख्य आधार हथिया नाला है। इससे जुड़े 14 से 22 बड़े नालों की वर्षों से समुचित सफाई और उड़ाही न होने के कारण वे काफी संकरे हो चुके हैं। इसके चलते हर साल बारिश और बाढ़ के मौसम में शहर में भीषण जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सरकार से जलजमाव के स्थायी समाधान के लिए बनाई गई कार्ययोजना का ब्योरा मांगा। विधायक के सवाल पर सरकार की ओर से बताया गया कि भागलपुर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के प्रथम चरण का काम चल रहा है। वहीं, शेष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.