मुंगेर, अप्रैल 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मानसून के आगमन में अब ज्यादा समय शेष नहीं है, लेकिन शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में अब तक ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। नगर निगम द्वारा प्री-मानसून के तहत नालों की व्यापक सफाई का दावा किया गया था, परंतु जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। शहर के कई प्रमुख और बड़े नाले आज भी कचरे और गाद से पटे पड़े हैं, जिससे आने वाले दिनों में जलजमाव की गंभीर आशंका उत्पन्न हो गई है। शहर के मुख्य नाले जिनमें दलहट्टा नाला, कृपारामपुल का नाला, दीलावरपुर कमेला रोड का नाला, पूरबसराय नाला और बस स्टैंड नाल व चूआबाग नाले की प्री मॉनसून सफाई नहीं हुई है।स्थानीय यह भी पढ़ें- जलजमाव से निजात के लिए नालियों की उड़ाही जरूरी नागरिकों का कहना है कि, हर वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई का मुद्दा जोर-श...