फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में सड़कों का धीमा निर्माण और अधूरे प्रोजेक्ट लोगों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। तीन महीने पहले स्लिप रोड बनाने के लिए खोद कर छोड़े गए चौक-चौराहों ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। सुबह-शाम चौराहों पर जाम लगा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी में चौक-चौराहों पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए करीब तीन महीने पहले नगर निगम ने प्रमुख स्थानों पर स्लिप रोड बनाने की योजना तैयार की थी। योजना के तहत बीके चौक, बाटा चौक और हार्डवेयर चौक पर खुदाई कर निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन बीके चौक को छोड़कर अधिकांश जगहों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को मजबूरन संकरी जगह से गुजरना पड़ रहा है। इससे सुबह और शाम के समय लंबा जाम लगना आम हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.