बक्सर, मार्च 6 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर। होली गुजरने के बाद शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा सी गई। त्योहार बीतने के बाद लोग जब सड़कों और आने-जाने के लिए निकले व आवाजाही बढ़ी, तो शहर में जगह-जगह जाम लग गया। शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, इससे लोग काफी परेशान हुए। बताया गया कि अचानक सड़कों पर दबाव बढ़ने के साथ ही ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन ने समस्या को और गंभीर बना दिया। शहर के गोलंबर, सिडिकेट, पीपी रोड, मेन रोड सहित प्रमुख बाजारों में भी जाम के कारण स्थिति खराब रही। गलियों में ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस की गैरमौजूदगी में ई-रिक्शा और अन्य वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जा रहे थे। नियमों की अनदेखी के चलते बार-बार जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.