संतकबीरनगर, जनवरी 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में जगह-जगह नाले खुले हुए हैं। कहीं सफाई के नाम पर नाला नहीं ढंका जा रहा है और कहीं पर लापरवाही के चलते। कहीं पर ढंकने की व्यवस्था ही नहीं है। इसकी वजह से हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। शिकायतों के बाद भी नगरपालिका अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ती है। हकीकत यह है, जब तक लोग धरने पर नहीं बैठते हैं तब तक पालिका की ओर से काम करने के बजाए पल्ला झाड़ लिया जाता है। शहर के खुले नालों में कई बार आवारा पशु गिरकर फंस गए हैं। वहीं छोटे बच्चों के लिए यह और खतरनाक होते हैं। कई बार पाइपों की मरम्मत के लिए सड़क की खोदाई कर दी जाती है। यह कई दिन तक पड़ा रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर के एचआरपीजी कालेज के सामने दोनों पटरियों पर दो-दो सौ मीटर नाला ...