कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर की पहचान बन चुके जाम को लेकर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने टीआई सेक्टर प्रभारी, शाखा प्रभारी संग पुलिस सभागार में बैठक की। इन सभी से बड़ा चौराहा, कल्याणपुर क्रासिंग, टाटमिल चौराहा, डिप्टी पड़ाव, बांसमंडी, बारादेवी, विजयनगर, नौबस्ता, बर्रा बाईपास, रावतपुर तिराहे पर लगने वाले जाम का कारण पूछा। हर एक ने वहां की दिक्कत जैसे फुटपाथों पर कब्जे, कॉमर्शियल वाहनों का स्टैंड पर खड़ा न होना बताया। कहा गया कि रात के समय भी ट्रैफिक कंट्रोल करना चाहिए क्योंकि जाम की समस्या रात को भी कई बार होती है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर कंपनी बाग चौराहा, मर्चेंट चैंबर, बड़ा चौराहा और परेड चौराहा का निरीक्षण किया। मातहतों से सुबह और दोपहर का फीडबैक भी लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.