शहर में जगह-जगह जलभराव व नालियों में भरी गंदगी से लोग परेशान
फरीदाबाद, जून 17 -- बल्लभगढ़, अशौक जैन। शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव, टूटी पाइपलाइन और गंदगी से लोग परेशान हैं। मुख्य बाजार, मिल्क प्लांट रोड और मोहना रोड पर लंबे समय से बनी समस्याओं के बावजूद संबंधित विभाग स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं। मुख्य बाजार में पानी भरने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि मिल्क प्लांट रोड पर नालियों में जमा कचरा और गंदगी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं मोहना रोड पर पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बोहरा मिल के पास से मुख्य बाजार तक सड़क पर कई दिनों से पानी भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि पंचायत भवन स्थित डिस्पोजल सही ढंग से संचालित नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। हालांकि संबंधित अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.