वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। महमूरगंज स्थित चिल्ड्रेंस वैली इंग्लिश स्कूल में एक विशेष टॉक शो का आयोजन किया गया। विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर वेस इंडिया संस्था की ओर से एडॉप्ट अ स्पैरो अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने गौरैया के अस्तित्व पर मंडराते खतरों और उनके संरक्षण पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य वक्ता और पर्यावरणविद् डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि गौरैया पर्यावरणीय संतुलन की एक अहम कड़ी है। एक अध्ययन के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में इनकी संख्या में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि कीटनाशकों का बढ़ता प्रयोग और हरियाली की कमी इनके लिए जानलेवा साबित हो रही है। यदि गौरैया की संख्या कम होगी तो कीट नियंत्रण की प्राकृतिक प्रक्रिया बाधित होगी, जिससे हमारा पूरा पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित हो ...