शहर में चौक-चौराहों पर दिखेंगे कैडेट्स
रिषिकेष, जून 1 -- ऋषिकेश, संवाददाता। नगर क्षेत्र में अब ट्रैफिक को सुचारू रखने में चौक-चौराहों पर वॉलिंटियर्स के रूप में एनसीसी कैडेट्स भी दिखेंगे। श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के 20 कैडेट्स को पुलिस ने ड्यूटी पर लगाया है। उन्हें यातायात प्रबंधन व अन्य आवश्यक जानकारियां भी दी गई हैं। सोमवार को कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक कैलास चंद्र भट्ट ने कैडेट्स को ड्यूटी के लिए सीटी, टोपी, आईकार्ड, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिया। कैडेट्स में शहर की नौ बेटियों और 11 बेटों को शामिल किया गया है। ब्रीफिंग में उन्हें यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया। पर्यटकों और यात्रियों के साथ ट्रैफिक नियंत्रण के दौरान मधुर व्यवहार करने के लिए कहा गया। कैडेट्स को ऋषिकेश के महत्वपूर्ण स्थलों व यात्रा रूटों की जानकारी भी दी गई, जिससे कि वह सैलानियों के पूछताछ करने पर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.