सीतामढ़ी, मार्च 8 -- सीतामढ़ी। शहर में स्वच्छता और जनसुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर उद्यान के निकट तथा गौशाला रोड में एससी/एसटी थाना के समीप नव निर्मित अत्याधुनिक पे-एंड-यूज सुलभ सुविधा केंद्र का उद्घाटन बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह सुविधा केंद्र नगर निगम एवं पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार की पहल पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) बरौनी रिफाइनरी, बरौनी, बेगूसराय की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) निधि से बनाया गया है। निर्माण कार्य सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कराया गया है। दोनों स्थानों पर पांच-पांच सीटर के अत्याधुनिक सुलभ शौचालय बनाए गए हैं, जिनकी कुल लागत ...