रुडकी, जनवरी 3 -- नगर निगम शहर में चार स्थानों पर महिलाओं के लिए चार पिंक शौचालय बनवाने जा रहा है। इसके लिए भूमि का चिह्निकरण भी हो चुका है। यह शौचालय हाईटेक होंगे। यहां सफाई कर्मचारी भी महिला ही होंगी। शहर में महिलाओं के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं है। कुछ जगहों पर महिला शौचालय हैं भी, लेकिन उनकी हालत ज्यादा ठीक नहीं है। शहर में लगातार पिंक शौचालय की मांग की जा रही है। ताकि महिलाओं को कोई असुविधा न हो। नगर निगम इस समस्या को देखते हुए शहर में चार स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने जा रहा है। इसके लिए स्थान का भी चिह्निकरण हो गया है। पिंक शौचालय बीटीगंज, सिविल लाइंस, नगर निगम परिसर व मलकपुर चुंगी के समीप बनाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.