फरीदाबाद, जून 12 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खड़ी मोटरसाइकिलें चोरी होने के मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-15ए चौकी क्षेत्र में आजाद कॉलोनी निवासी पवन कुमार की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में अलीगढ़ निवासी भूपेश कुमार अपने भाई के घर सेक्टर-65 आए हुए थे। देर रात घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई। खेडीपुल थाना क्षेत्र के न्यू इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी खलील अहमद की बाइक भी घर के पास खाली प्लॉट से चोरी हो गई। उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।सेक्टर-31 यह भी पढ़ें- शहर में चार जगहों से बाइक चोरी थाना क्षेत्र में श्रमिक विहार निवासी अनिल कुमार की मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में आस...