फरीदाबाद, जनवरी 4 -- पलवल। जिले में सर्दी के मौसम के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोए, इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में पांच रैन बसेरे शुरू किए हैं। इन रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए गद्दे, कंबल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रैन बसेरों के संचालन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। रविवार को जारी बयान में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने यह दावा किया। उपायुक्त ने बताया कि जिले में बस अड्डा पलवल, रसूलपुर चौक के पास जाट धर्मशाला, हथीन के गहलब रोड स्थित श्रीराम मंदिर, होडल के अंबेडकर भवन और हसनपुर बस अड्डा के पास उपकार मंडल में रैन बसेरे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर जरूरतमंद लोग रात के समय सुरक्षित आश्रय पा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि ठंड के मौसम में निरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.