हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी व नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने शनिवार को नगर निगम सभागार में मानसून की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में चल रहे निर्माण कार्य 10 जून तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। शहर में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समुचित प्लान पर काम किया जाए। प्री-मानसून बैठक में दोनों अधिकारियों ने कहा कि इन दिनों शहर में सड़क चौड़ीकरण, नहर निर्माण, पेयजल, सीवर व गैस की लाइन बिछाने, चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ ही कई विकास योजनाएं चल रही हैं। विकास योजनाओं को हर हाल में 10 जून तक पूरा कर लिया जाए। सड़कों पर पड़ी निर्माण सामग्री, मलबा आदि समय से हटा दिया जाए। ताकि मानसून में इन वजहों से होने वाले हादसों को रोका जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.