शहर में चल रहीं अवैध डेयरियां सीवर जाम-गंदगी की वजह बनीं
फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद/बल्लभगढ़,अशेाक जैन। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में प्रतिबंध के बावजूद संचालित हो रहीं अवैध दूध डेयरियां शहर की सफाई व्यवस्था और सीवर नेटवर्क के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। डेयरियों से निकलने वाला गोबर और गंदा पानी नालियों व सीवर लाइनों में बहाए जाने के कारण कई इलाकों में सीवर जाम, दुर्गंध और गंदगी की समस्या लगातार बढ़ रही है। नगर निगम द्वारा समय-समय पर डेयरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के दावे किए गए, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर निगम के हालिया सर्वे के अनुसार शहर की विभिन्न कॉलोनियों और आबादी वाले क्षेत्रों में 765 डेयरियां संचालित हो रही हैं, जिनमें 6,500 से अधिक गाय और भैंस बंधी हुई हैं। इनमें से कई डेयरियां सरकारी भूमि पर कब्जा कर चलाई जा रही हैं। डेयरी संचालकों ने 50 गज से लेकर 200 गज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.