मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी। मधुबनी शहर में अतिक्रमण को लेकर अब नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। लगातार चेतावनी, नोटिस और प्रचार के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर निगम ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि अब किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे शहर में सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक टैक्स कलेक्टर के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को लगातार चेतावनी दी गई है। माइकिंग, प्रचार वाहन और सार्वजनिक घोषणाओं के जरिए भी लोगों को सड़क, नाला और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई, लेकिन इसके बाद भी कई बाजार और चौक-चौराहों पर हालात जस के तस बने हुए हैं। इसी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अब निर्णायक कदम उठाने का फैसला किया है। कड़े कदम उठाते हुए अतिक्...