शहर में चला अभियान, 120 वाहनों का चालान
प्रयागराज, जून 20 -- यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शनिवार को चंद्रलोक चौराहा, राम भवन, मानसरोवर चौराहा और शिव सर्किट क्षेत्र में अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और यातायात व्यवस्था में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 120 दोपहिया और चारपहिया वाहनों का चालान किया गया। वहीं नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों से पंद्रह हजार तीन सौ रुपये जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.