चाईबासा, मार्च 23 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी सिद्धांत कुमार(भाप्रसे) के नेतृत्व में चाईबासा नगरपरिषद कार्यालय के द्वारा सोमवार को शहर में अतिक्रमण मुक्ति के लिए अभियान चलाया गया। चाईबासा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू, सदर अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार, नगर प्रबंधक तथा सभी राजस्व पदाधिकारी मौजूद थे । अभियान के दौरान नगरपरिषद क्षेत्र के दुकानों एवं परिसरों की जांच कर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। इस क्रम में चाईबासा नगरपरिषद क्षेत्र तहत पुलिस लाइन होते हुए बस स्टैंड से यशोदा सिनेमा हॉल तक सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध दुकानदारों तथा वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई। सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करते हुए दण्ड की वसूली भी की गई। अभियान में कुल 4700 रुपये का दंड वसूला गया। सड़क व फुटपाथ का अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.