सिमडेगा, अप्रैल 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर में पेयजलापूर्ति व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। केलाघाघ डैम स्थित पंप हाउस का मोटर खराब हो जाने के कारण शहर में पिछले पांच दिनों से पानी की सप्लाई ठप हो गई है। जिससे लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने हालात को और विकट बना दिया है। सुबह-शाम पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जबकि कई परिवारों को निजी साधनों या दूरस्थ स्रोतों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। जानकारी के अनुसार पंप हाउस में लगे मोटर में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी, भीषण गर्मी में बस स्टैंड से बाजार तक पानी की किल्लत इसका सीधा असर शहर के कई मोहल्लों पर पड़ा है। पानी के कमी को दूर करने क...