आगरा, नवम्बर 7 -- स्वतंत्रता की भावना और देशभक्ति के जज़्बे को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक अनूठी पहल की। शहर के तीन दर्जन से अधिक प्रमुख चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से दिनभर वंदे मातरम् गीत प्रसारित किया गया। सुबह से शाम तक चले इस कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने इस ऐतिहासिक गीत के महत्व पर प्रकाश डाला। देश की आजादी की लड़ाई में वंदे मातरम् के अमर नारे ने जन-जन में देशप्रेम का संचार किया था। इसी भावना को जीवित रखने के लिए निगम प्रशासन ने इसे सार्वजनिक स्थलों पर प्रसारित कर लोगों को प्रेरित किया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ...