फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, सरसमल। शहर में खुले गड्ढे राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। निर्माण स्थलों पर बिना बैरिकेडिंग के छोड़े गए गड्ढे और खुले मैनहोल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। नोएडा में गड्ढे में कार गिरने की हालिया घटना के बाद भी शहर में सुरक्षा इंतजामों में सुधार नहीं दिख रहा है। शहर के कई हिस्सों में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। कहीं सड़क किनारे गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं तो कहीं सीवर और नालों के मैनहोल बिना ढक्कन के हैं। मानसून शुरू होने से पहले यह स्थिति और चिंता बढ़ा रही है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से इनके दिखाई न देने का खतरा रहेगा। ऐसे में वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मे...