बुलंदशहर, मार्च 10 -- शहर के गिरधारी नगर क्षेत्र में खसरे का प्रकोप बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। क्षेत्र की दो मासूम बच्चियों में खसरे के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दोनों का इलाज शुरू करने के साथ आसपास के लोगों की भी जांच की जा रही है। वहीं संख्या बढ़कर 13 पर पहुंच गई है। शहर के गिरधारी नगर निवासी छह वर्ष नौ माह की मासूम आलिया को तेज बुखार और शरीर पर दानों की शिकायत के बाद निजी डॉक्टर को दिखाया गया। जांच के दौरान डॉक्टर को बच्ची में खसरे के लक्षण मिले। वहीं इसी मोहल्ले की दो वर्षीय दिव्या को उपचार के लिए परिजन गिरधारी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद खसरे के लक्षण मिले। एक ही क्षेत्र में दो मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। अब क्षेत्र में अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.