सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इससे शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। गांव से काम कर लौटने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि कई बार स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंधेरे के कारण दुर्घटना और चोरी की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रोशनी की व्यवस्था होने से लोगों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...