जौनपुर, दिसम्बर 23 -- जौनपुर, संवाददाता। जैसे-जैसे क्रिसमस का त्योहार नजदीक आ रहा है, शहर के बाजारों में रौनक और उत्साह बढ़ता जा रहा है। खासकर बच्चों को लुभाने वाली सांता क्लॉज की ड्रेस, टोपी, नकली दाढ़ी और म्यूजिकल खिलौनों की दुकानों पर चहल-पहल नजर आने लगी है। दुकानदारों ने बढ़ती मांग को देखते हुए पहले से ही स्टॉक मंगवाना शुरू कर दिया है ताकि त्योहार के समय ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। क्रिसमस के इस अवसर पर बच्चों में उत्साह होता है। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम और घरों में मनाए जाने वाले जश्न के लिए लोग बच्चों के लिए सांता की ड्रेस और उपहार खरीदते हैं। इसी कारण बाजारों में रंग-बिरंगी सांता ड्रेस, बेल, स्टार, ट्री डेकोरेशन आइटम और तरह-तरह के म्यूजिकल खिलौने सजने लगे हैं। इस बार दुकानदारों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। नगर के ...