मिर्जापुर, जनवरी 30 -- मिर्जापुर। नगर में प्रतिदिन उत्पादित होने वाले लगभग 75 मीट्रिक टन कचरे को निस्तारित करना नगर पालिका प्रशासन के लिए भारी पड़ रहा है। कचरा निस्तारण के लिए नगर से लगभग दस किमी दूर टाड़ गांव में लगभग 12 बीघे जमीन पर फैला कचरा निस्तारण केंद्र लगा कचरों का पहाड़ व्यवस्था को आइना दिखा रहा है। वर्ष-2009 में शासन की अतिमहत्वाकांक्षी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत करोड़ों रुपये की मशीन लगाई गई, लेकिन उसका संचालन ही नहीं किया जा सका। ऐसे में नगर के कचरों का उठान होता है, लेकिन टाड़गांव ले जाकर यत्र-तत्र फेंक दिया जा रहा है। योजना के तहत शहर के कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के साथ प्लांट के माध्यम से बिजली का उत्पादन भी करना था, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं की आपसी कलह के चलते पूरी योजना में ही अदालती लड़ाई में फंस कर रह गई। सॉलिड ...