पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने शहर को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए पौधरोपण किया। इसके बाद प्रमुख स्थानों पर कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रॉलियां रखवाई। स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन भी वितरित किए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि खुले में पड़े कूड़े को जानवर फैला देते हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता है। ट्रॉलियां रखे जाने से लोग सीधे उनमें कूड़ा डाल सकेंगे और कचरा इधर-उधर नहीं फैलेगा। इसके भरने पर कर्मी ट्रैक्टर के माध्यम से निस्तारण स्थल तक ले जाएंगे और वापस उसी स्थान पर देंगे। राजा बाग, मधुबन कॉलोनी, जीजीआईसी के बाहर, दूधिया मंदिर रोड, गीता मंदिर रोड और गुरुद्वारा के निकट ट्रॉलियां रखवाई गई। यह भी पढ़ें- कार्यशाला में कचरा के स्रोत व निस्तारण पर चर्चा इसके अलावा गौहनिया चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन वितरित ...