मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी,निज प्रतिनिधि। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को बाल एवं किशोर श्रम से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने विशेष लोक अभियोजक बाल श्रम एवं किशोर से जिले में दोषियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी की रिपोर्ट मांगी ,संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने श्रम अधीक्षक मधुबनी को निर्देश दिया कि विमुक्त कराए गए बाल श्रमिकों की अद्यतन स्थिति से अगली बैठक में अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में बाल एवं किशोरों द्वारा ई-रिक्शा के परिचालन कराए जाने की शिकायतें मिल रही है। ऐसे मामलों में संबंधित नियोजकों एवं अभिभावकों के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की करें। इसके अलावा डीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.