खगडि़या, अप्रैल 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या-02 अंतर्गत कोठिया में करीब 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सोमवार को किया।बताया जाता है कि इस इलाके में लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को विशेषकर बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कच्चे रास्ते, जलजमाव और गंदगी के कारण आवागमन कठिन हो जाता था और दैनिक जीवन प्रभावित होता था। अब इस निर्माण कार्य के शुरू होने से लोगों को इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- शहर में किया जा रहा है समुचित विकास:अर्चना इस योजना के तहत जहां एक ओर मजबूत पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, वहीं दूसरी ओर आरसीसी नाला निर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.