सीवान, अगस्त 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस को लेकर इन दिनों शहर से लेकर गांव तक में राष्ट्रीयता की भावना से लोग ओत-प्रोत हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा कल: छठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल राष्ट्रीयता की भावना देशभक्ति गीत-संगीत के साथ अमर सेनानियों की गाथा बड़े-बुजुर्ग अपने बच्चों को सुना रहे हैं। संपूर्ण जिला देशभक्ति के रंग में रंगकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहा है। इसी के तहत जिले में स्वतंत्रता दिवस व वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर से 12 अगस्त बुधवार की सुबह 7 बजे तिरंगा यात्रा निकलेगी। तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं अपने हाथों में तिरंगा लिए रहेंगे। इस यात्रा में छठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छा...