नोएडा, मई 9 -- प्राधिकरण वास्तविक कबाड़ियों की पहचान कर पंजीकरण कराएगा, सर्वे के लिए कमेटी गठित की जाएगी नोएडा, विक्रम शर्मा। शहर में कबाड़ के कारोबार को नियमित करने की तैयारी है। प्राधिकरण अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए कबाड़ियों का पंजीकरण भी कराएगा। इनके सर्वे के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़कों से साप्ताहिक बाजार हटेंगेकबाड़ कारोबार का नियमितीकरण शहर की सरकारी जमीनों और डूब क्षेत्रों में काफी संख्या में झुग्गियां बस रही हैं। अन्य स्थानों पर भी झुग्गियों में कबाड़ कर कारोबार हो रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीनों पर बनी झुग्गियों को हटवाया जाएगा। वहीं, अन्य स्थानों पर कबाड़ कारोबार को नियमित किया जाएगा। इसके लिए कबाड़ियों का पंजीकरण कराया जाएगा। प्राधिकरण के ओएसडी इंदू प्रकाश ने बताया कि कई स्था...