सीवान, जनवरी 7 -- सीवान। शहर के विभिन्न इलाकों में नालों पर बना स्लैब कई जगहों पर टूट चुका है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। व्यस्त सड़कों, बाजार क्षेत्रों और रिहायशी मोहल्लों में टूटे स्लैब हादसों को दावत दे रहे हैं। खासकर रात में राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व दोपहिया चालकों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर स्लैब टूटने की जानकारी नगर परिषद को पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। टूटे स्लैब के कारण पैदल चलने वालों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है। कुछ जगहों पर दोपहिया वाहन के पहिए फंसने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...