फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। खाड़ी देशों के बीच जारी तनाव के चलते एल्युमिनियम कैन की सप्लाई प्रभावित होने से एल्युमिनियम कैन में मिलने वाले पेय पदार्थों की कमी बढ़ गई है। शहर के बाजारों में एक महीने से कोल्ड ड्रिंक, डाइट कोक, एनर्जी ड्रिंक्स और बीयर जैसे उत्पाद गायब है। हालांकि बुधवार को कुछ दुकानों पर सीमित मात्रा में माल पहुंचने से हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन स्थिति अब भी सामान्य से दूर है। इससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों परेशान हैं। शहर में एनआईटी एक नंबर, पांच नंबर, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ, बल्लभगढ़ और सराय ख्वाजा में एल्युमिनियम कैन पेय पदार्थों के दो हजार से अधिक थोक विक्रेता हैं। यह भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक कैन सप्लाई रुकी, पेयपदार्थों के दाम बढ़े विक्रेताओं के अनुसार एक महीने पहले शहर में रोजाना 60 से 70 हजार कैनों...