खगडि़या, जनवरी 23 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर परिषद के क्षेत्र का विस्तार हुआ, वार्डों की संख्या बढ़ी और प्रतिदिन कचरा की मात्रा भी बढ़ी, लेकिन कचरा प्रबंधन के लिए जमीन की तलाश पूरी होने में अभी भी विभागीय प्रक्रिया पूरी होनी बांकी है। ऐसे में वर्त्तमान समय में शहर के एनएच के अलावा संसारपुर के निकट रेलवे बांध की जमीन पर शहर के कचरे को डंप किया जा रहा है। खगड़िया नगर परिषद में 39 वार्ड हैं। यानि वार्डों की संख्या में व्यापक स्तर पर इजाफा हुआ है। स्वाभाविक है कि कचरे की मात्रा में भी व्यापक स्तर पर इजाफा हुआ है, लेकिन शहर के विभिन्न भागों के कचरा को इन अस्थायी चिन्हित स्थान पर ही फेंका जा रहा है। हालांकि एनएच 31 किनारे शहर के कचरे को फेंका जा रहा था, लेकिन यह आवागमन का मुख्य रास्ता होने एवं कचरे के सड़ने के बाद होने वाले दुर्गंध से हो रहे परे...