कोडरमा, मई 4 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि झुमरी तिलैया शहर में विगत एक सप्ताह से ठप पेयजलापूर्ति पांच मई से बहाल हो सकती है। इस संबंध में पीएचइडी विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि मोटर बाइंडिंग का काम अंतिम चरण में है, कुछ टेस्टिंग का काम चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो पांच मई से पेयजलापूर्ति बहाल किया जा सकता है। बता दें कि 26 अप्रैल को उरवां स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर जल जाने के कारण झुमरी तिलैया शहर के तीन पानी टंकी अड्डी बंगला, गांधी स्कूल रोड और गुमो पानी टंकी से पेयजलापूर्ति ठप है। इधर एक सप्ताह से पेयजलापूर्ति बाधित रहने के कारण शहर के करीब एक लाख की आबादी एक सप्ताह से पानी के लिए परेशान है। यह भी पढ़ें- पांच साल से ठप है नल-जल योजना इधर, विभाग और नगर परिषद की ओर से पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों की...