फरीदाबाद, मई 31 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। मानसून पूर्व हुई पहली तेज बारिश ने नगर निगम और प्रशासन के जल निकासी संबंधी दावों की पोल खोल दी। करीब एक घंटे की बारिश के बाद ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या मुख्य सब्जी मंडी, मिल्क प्लांट रोड, चावला कॉलोनी सहित सात प्रमुख स्थानों पर देखने को मिली। जलभराव के कारण जहां वाहन चालकों को परेशानी हुई, वहीं रेहड़ी-पटरी पर फल और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित रहा। कई जगह लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश थमने के कई घंटे बाद भी पानी सड़कों पर जमा रहा, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली。 यह भी पढ़ें- शहर में एक बारिश क...