मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। केन्द्रीय आम बजट में शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा की गई है। इससे लोगों को सुविधा होगी। इससे बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगेगी। यातायात में लोगों को जहां सुविधा होगी वहीं वायु एवं ध्वनी प्रदूषण पर रोक लगेगी। बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने संबंधी घोषणा होते ही यात्रियों में खुशी छा गई। बस स्टैंड में यात्रियों ने बताया कि ये सरकार का अच्छा निर्णय है। यात्री नीरज कुमार, बिनोद कुमार ने कहा कि इससे बढ़ते प्रदूषण के दौर में वायु एवं ध्वनि प्रदूषण पर कम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...