गोपालगंज, फरवरी 12 -- गोपालगंज। आशा कार्यकर्ताओं ने एनएचएम कर्मी घोषित करने और 21 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग को लेकर गुरुवार को शहर में प्रदर्शन किया। साथ ही चार लेबर कोड वापस लेने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी मजदूर हड़ताल का समर्थन किया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। उधर, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा और मनरेगा मजदूर सभा के बैनर तले संगठन के नेताओं, किसानों व मजदूरों ने शहर में बंद के समर्थन में मार्च निकाला। साथ ही अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.