अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम अब आगामी दिनों में वार्डों में बनने वाली सड़कों में बदलाव करेगा। अधिकांश सड़कों का निर्माण इंटरलॉकिंग के बजाय आरसीसी की जाएगी। मजबूती को लेकर नगर निगम ऐसा कर रहा है। सड़क निर्माण, नाला, नाली, पुलिया को लेकर शहर के नागरिक जनप्रतिनिधियों व वार्ड के पार्षद के माध्यम से प्रस्ताव नगर निगम को दे सकते हैं। मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि वार्ड में कच्ची गलियों को पक्की करने का अभियान चलेगा। निकाय चुनाव में 20 वार्ड नगर निगम में शामिल किए गए थे, जिसमें अधिकांश में गलियां कच्ची हैं। शहर के 90 वार्डों में विकास को लेकर खाका तैयार किया गया है। नागरिक सड़क, नाली, नाला, पुलिया निर्माण के कार्य करवाने के लिए वार्ड के पार्षद व जनप्रतिनिधि के माध्यम से नगर निगम में प्रस्ताव दे सकते हैं। अगले छह माह मे...