लखनऊ, सितम्बर 2 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल अपनी स्थापना की 33वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को 'स्वदेशी व्यापारी कुंभ' आयोजित करेगा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस राष्ट्रीय महाकुंभ में देशभर से हजारों व्यापारी शामिल होकर अपनी एकजुटता की ताकत दिखाएंगे। संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारियों ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए शहर में दोपहिया वाहन रैली निकाली। इस दौरान वाहन रैली उतरेठिया, तेलीबाग, मुरलीनगर, विधानसभा मार्ग, हुसैनगंज होते हुए ऐशबाग रोड पहुंची। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक अजय सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि शिरकत ...