सीवान, मार्च 23 -- सीवान। शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार की रात करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। सेक्शन दो के जेई गौतम कुमार ने बताया कि आने वाले गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य जरूरी है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात साढ़े 12 बजे से मंगलवार की सुबह 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान महादेवा, शास्त्री नगर, गांधी मैदान, श्रद्धानंद बाजार, खुरमाबाद, राजबंशी नगर, पुलिस लाइन सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कटौती से पहले अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्यों को समय रहते पूरा कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.