शहर में आज बारिश होने के आसार
गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में पिछले कई दिनों से जारी चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने आगामी 28 जून तक शहर और आसपास के इलाकों में मौसम परिवर्तनशील रहने तथा बूंदाबांदी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान क्षेत्र में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने और हल्की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले चार दिनों के भीतर मौसम में होने वाले इस बड़े बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले गुरुवार को शहर का मौसम पूरी तरह साफ रहा, जिसके चलते सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर देखने को मिले। आसमान से बरसती आग और हवा में बढ़ी नमी के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। दोपहर के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.