बदायूं, अप्रैल 2 -- श्री हनुमान जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार दो अप्रैल को भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता और प्रबंधक धीरज सक्सेना ने बताया कि इस पावन अवसर पर दोपहर तीन बजे एक भव्य एवं परंपरागत शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लाला हरप्रसाद मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री बिरुआबाड़ी मंदिर पर संपन्न होगी। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...