शहर में आज निकलेगी जाहरवीर गोगाजी की शोभायात्रा
हाथरस, अगस्त 7 -- हाथरस। हर साल की भांति इस साल भी गोगाजी महाराज की 45 वें छड़ी मेला सात अगस्त से शुरू होगा। शाम चार बजे शहर के लाला का नगला स्थित जाहरवीर गोगाजी मंदिर से रथयात्रा की शुरुआत होगी। अध्यक्ष विष्णु कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि इस वर्ष बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज का 45वां छड़ी मेला महोत्सव अत्यंत भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को शाम चार बजे लाला के नगला स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज मंदिर से मेले का शुभारंभ होगा। यह विशाल शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी तथा रात्रि में अंगुमल धर्मशाला, सादाबाद गेट पर पहुंचकर संपन्न होगी। बाबा का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। इस बार मेले में तीन दर्जन से अधिक आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां शामिल होंगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.