बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- शहर के हाइडल कॉलोनी और पुरानी जेल क्षेत्र के उपभोक्ताओं को शुक्रवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। एसडीओ वीके वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र हाइडिल कॉलोनी पर पावर ट्रांसफार्मर व वीसीबी टेस्टिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही 33 केवी विद्युत लाइन पर आ रही पेड़ की टहनियों की छटाई का काम भी किया जाएगा। इसके चलते सुबह 08:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे हाइडिल कॉलोनी, पुरानी जेल और इनसे संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था पहले से ही कर लें। यह भी पढ़ें- आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- गोमतीनगर में आज बिज...