बिहारशरीफ, मार्च 19 -- ट्रैफिक प्लान : शहर में आज और कल बड़े वाहनों की प्रवेश पर रोक सुवह पांच बजे से शाम तक लागु रहेगा ट्रैफिक प्लान ईद पर्व को लेकर 20 या 21 मार्च को लागु रहेगा ट्रैफिक प्लान फोटो : ट्रैफिक प्लान । बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। ईद-उल-फितर के मौक पर शहर में यातायात व्यवस्था बनाएं रखने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। सुवह पांच बजे से संध्या तक बड़े वाहनों यथा, बस, ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप व अन्य का शहर में प्रवेश पर रोक लगायी गयी है। साथ ही, खंदकपर से महलपर होते हुए मणिराम अखाड़ा तक तीन पहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश व परिचालन बंद रहेगा। सोगरा कॉलेज से नदी मोड़ के तरफ सभी तरह के वाहन के परिचालन पर प्रतिबंधित रहेगा। कुमार सिनेमा तिराहा से पुलपर चौक, पोस्टऑफिस रोड, गांधी मैदान होते हुए भरावपर तक, एलिट होटल से सोह...