गोड्डा, जनवरी 1 -- गोड्डा, प्रतिनिधि गोड्डा एवं आसपास के इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग द्वारा ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने 5 जनवरी तक सभी कोटि के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। ऐसे हालात में मेहनतकश तबका दैनिक मजदूर, रिक्शा, ठेला, ऑटो व टोटो चालक जो रोज कमाकर अपना जीवन यापन करते हैं। मजबूरी में बाहर निकलने को विवश हैं। इस कड़ाके की ठंड में सड़कों पर जलने वाले अलाव ही उनके लिए एकमात्र सहारा हैं, लेकिन नगर परिषद द्वारा अलाव के नाम पर केवल खानापूर्ति किए जाने का आरोप लग रहा है। शहर के कुछ चिन्हित स्थानों पर अलाव तो जलाए जा रहे हैं, लेकिन उनमें जलावन की मात्रा इतनी कम रहती है कि कुछ ही घंटों में आग शांत हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर शाम जब स...